KANKER. छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में फोर्स द्वारा सर्चिंग ऑपरेशन बढ़ा दिया गया है। बढ़ी सर्चिंग के में अंचल के उत्तर बस्तर कांकेर में DRG के जवानों की नक्सलियों के साथ भिड़ंत हुई। इस भिड़ंत में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की। पहले तो नक्सलियों को ढेर किया फिर उनसे गोला, बारुद और अन्य हथियार बरामद किया गया है।

DRG के जवानों ने मुठभेड़ में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नक्सलियों को परास्त कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार सुरक्षा बल के जवानों ने दो पुरुष नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं जवानों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद अन्य नक्सली वनांचल की ओर भाग गए। DRG के जवानों द्वारा इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन बढ़ा दिया गया है। यहां से जवानों ने बड़ी संख्या में हथियार, गोला, बारूद और नक्सल से संबंधित सामग्री दैनिक उपयोगी वस्तुएं, पर्चें व अन्य सामान बरामद की गई हैं। इस मुठभेड़ की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में DRG के जवान रविवार को रात में ही कदमें गांव के जंगलों में नक्सलियों की तलाश में निकल गए थे। जंगलों में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना उन्हें मिल चुकी थी। इस दौरान सोमवार को लगभग सुबह 03:00 बजे नक्सलियों ने जैवानों के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवानों ने भी इसका मुहतोड़ जवाब दिया। इससे बचते हुए नक्सली जंगल की ओर भाग निकले।

मिली जानकारी के अनुसार जवानों और नक्सलियों के बीच फायरिंग कुछ देर तक चलने के बाद जब नक्सली जंगल की ओर भाग निकले, इसके बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए। गौरतलब है कि कांकेर और दूसरे जिलों में लगातार नक्सली, जवानों के ऊपर हमले करते रहते हैं। पिछले दिनों ही नक्सलियों ने कांकेर में आईडी ब्लास्ट किया था। जिसमें हमारे 3 जवान घायल हो गए थे। नक्सलियों के द्वारा 2 अलग-अलग जगह किए गए आईडी ब्लास्ट में एसएसबी के जवान चपेट में आए थे।

तलाशी अभियान जारी
बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि यह घटना कांकेर जिले के सिकसोद थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमे गांव के पास की है। यहां डीआरजी के जवानों से नक्सलियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें 2 नक्सली मारे गए। इस दौरान भारी संख्या में गोला-बारूद और नक्सल से संबंधित चीजें बरामद की गई हैं। घटना स्थल के आसपास तलाशी अभियान अब भी जारी है।





































