RAIGARH/BHILAI. रायगढ़ और दुर्ग जिले के बड़े अधिकारियों के घर ED ने छापामार कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार यह रेड आज भोर में ही मारी दी गई है । सुबह ही ईडी की टीम अधिकारी के बंगले पहुंची और वहां कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इसके अलावा एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर भी ED की दबिश होने की अपुष्ट जानकारी मिली है। उनके घर भी सुबह -सुबह ही ED की टीम ने दबिश दी है। हालांकि जानकारी यह भी है कि प्रदेश के अन्य शहरों में भी ईडी की टीम ने मंगलवार को कुछ कारोबारियों, नेताओं और आईएएस अधिकारियों के ठिकानों पर दबिश दी है।
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले प्रदेश में कुछ अधिकारी ED के निशाने पर रहे हैं। पहले भी प्रदेश के बड़े अधिकारियों के यहां रेड पड़ चुकी है। अब तक की जानकारी के अनुसार ED की दो टीमों ने यहां आकर कार्रवाई शुरू की है।
इनके यहां दबिश की सूचना
जिनके यहां ईडी की टीम ने दबिश दी है उनमें कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, महासमुंद में रहने वाले उनके ससुर और पूर्व कांग्रेसी विधायक अग्नि चंद्राकर, रायगढ़ कलेक्टर और IAS अफसर रानू साहू, बादल मक्कड़, सनी लुनिया, अजय नायडू, के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। इसके साथ ही IAS जेपी मौर्य, समीर विश्नोई के यहां भी कार्रवाई चल रही है।

कल से ही थी सुगबुगाहट
सोमवार से ही प्रदेश में ईडी के पहुंचने की चर्चा पर जोरों पर थी। इसके बाद मंगलवार सुबह से ही ईडी की टीमों ने प्रदेश के कई रसूखदारों के यहां दबिश दी है। ईडी की यह कार्रवाई जुलाई महीने में इनकम टैक्स के छापे के बाद हुई है। जुलाई में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी सहित कुछ अफसरों के यहां भी छापा मारा था। छापे के बाद आयकर की टीम ने बड़ी वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा किया था।








































