TIRANDAJ DESK. गरबा पंडाल से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई हैं ,यहां एक 11 साल की बच्ची अपने माता-पिता के साथ गरबा देखने आई थी। तभी अचानक पटाखा फूटने की आवाज सुनाई दी। कोई कुछ समझ पाता तब तक बच्ची के माथे से खून का फव्वारा निकलने लगा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

मामला मध्यप्रदेश में इंदौर जिले के हीरानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा नगर का है। यहां बीते मंगलवार को रात करीब 10:30 बजे गरबा पंडाल में 11 वर्षीय माही अपने मां के गोद में बैठी थी। तभी अचानक पटाखे जलने जैसी तेज आवाज सुनाई दी। कोई कुछ समझ पता तब तक माही की माँ रक्षा शिंदे ने देखा कि बेटी माही के माथे से बहुत ज्यादा खून निकल रहा है।

बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी तभी बच्ची के पिता संतोष और माँ रक्षा ने आनन-फानन में बच्ची को पहले तो बरोड़ अस्पताल ले गए। लेकिन तबियत ज्यादा बिगाड़ने पर बच्ची को राजश्री अस्पताल ले गए। अस्पताल में सिटी स्कैन करने पर पता चला बच्ची के सिर पर गोली लगी है। वहां इलाज के दौरान अगले दिन सुबह 9 बजे उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी और 10:30 बजे उसने दम तोड़ दिया।

परिवार की नहीं कोई दुश्मनी
पुलिस ने बताया है कि बच्ची के पिता संतोष एक किराने की दुकान चलाते हैं। अब तक उनके परिवार का किसी से कोई दुश्मनी का कोई एंगल सामने नहीं आया है। हम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं। वहां पंडाल में काफी लोग थे पर गोली चलते किसी ने नहीं देखा। मामले की जांच जारी है।






































