NARAYANPUR. नारायणपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। ITBP 45वें बटालियन नारायणपुर के ऑफिस में वहीं के सब इंस्पेक्टर की लाश फंदे से लटकी हुई मिली है। सुबह साथी जवानों ने शव को फंदे से लटका देख फ़ौरन अधिकारीयों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारीयों की सूचना से तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि ITBP 45वें बटालियन के सब इंस्पेक्टर सचिन धुल ने अपने दफ्तर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर बीते बुधवार को देर रात तक ऑफिस में रुका था। इसके बाद जब साथी जवान गुरुवार को दफ्तर आए। तो उन्होंने सचिन की लाश को फंदे से लटका हुआ देखा। सब इंस्पेक्टर ने दफ्तर में मौजूद बिजली के तार से ही फंदा बनाकर फांसी लगाई थी।

पुलिस ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और मामले की जांच जारी है।





































