JASPUR. जिले के नागलोक के समडामा के ग्रामीणों के लिए हार्थी का शावक आफत बन गया है। मंगलवार को अपने झुंड से भटक कर एक हाथी का शावक गांव पहुंच गया था। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से हाथी के शावक को जंगल में ले जाकर उसक झुंड से मिला दिया गया। लेकिन दूसरे दिन यानी बुधवार को ग्रामीणों ने ऐसा नजारा देखा कि सभी हैरान रह गए।

दरअसल ग्रामीणों ने जिस हाथी के शावक को उसके दल मिलाने जंगल में छोड़ा था वह वापस गांव के पंचायत भवन के पास दिखाई दिया। ग्रामीणों को इसलिए हैरानी हो रही थी कि झुंड से मिलने के बाद शावक वापस क्यों आ गया। वन विभाग का पूरा प्रयास असफल हो गया। दोबारा शावक को देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। अब दोबारा शावक को हाथियों के झुंड से मिलाने ले जाया जाएगा।
झुंड से बिछड़कर गांव पहुंच गया हाथी का नन्हा शावक @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/yzAd6tAld9
— Tirandaj (@Tirandajnews) September 14, 2022
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को समदमा गांव में झुंड से भटककर हाथी का शावक पहुंच गया था। हार्थी के शावक को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों व वन विभाग की टीम को हाथियों का दल ढ़ूंढने में सफलता मिली। इसके बाद शावक को हाथियों के पास छोड़कर सभी वापस लौट गए। दूसरे दिन यानी बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने उसी शावक को पंचायत भवन के पास देखा तो हैरान रह गए।

वन विभाग की टीम फिर से मौके पर पहुंच चुकी है। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि हाथी के शावक को अन्य किसी तरीके से हाथियों के दल से मिलाया जाएगा। दरअसल होता यह है कि इंसानों के संपर्क में आने वाले हाथी को झुंड में शामिल नहीं करते हैं। संभव: हाथी के शावक के साथ ही यही हुआ है। बताया जा रहा कि वन विभाग का दूसरा प्रयास भी सफल नहीं होने पर शावक को पुनर्वास केन्द्र में रखा जाएगा।






































