RAIPUR/SAKTI. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रदेश के 33वें जिले के रूप में सक्ती जिले का शुभारंभ करने वाले हैं। जिले का शुभरंभ का नवगठित जिला सक्ती के शुभारंभ पर शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। जांजगीर चांपा से अलग होकर बने सक्ती जिला भी खनीज संपदा से भरपूर है। नए जिले सक्ती में पांच तहसील व तीन विधानसभा क्षेत्रों का समावेश किया गया है। यानी नया जिला बनने से यहां के लोगों के लिए जिला मुख्यालय की दूरी कम हो जाएगी।
बता दें जांजगीर-चांपा जिले में कुल 6 विधानसभा क्षेत्रों का समावेश था। इसमें सक्ती विधानसभा भी शामिल था। जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय की दूसरी अन्य सक्ती से लगे विधानसभा क्षेत्रों से दूरी अत्याधिक थी। इसके कारण लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने 15 अगस्त 2021 को सक्ती को नया जिला बनाने की घोषणा की थी।

नया जिला बनने से क्षेत्र के विकास का नया रास्ता खुला
सक्ती को नया जिला बनाने से इस क्षेत्र के लोगों के विकास का रास्ता खुल गया। आम लोगों को अपने प्रशासनिक और विभागीय कामकाज के लिए अधिक दूरी तय करने से मुक्ति मिलेगी। वहीं आने जाने में होने वाले खर्च की बचत होगी। सबसे अहम बात लोगों का समय तो बचेगा ही साथ ही प्रसासनिक कार्यों में भी तेजी आएगी। आइए जानते हैं नए जिले सक्ती का कैसा रहेगा स्वरूप।

पांच तहसील व तीन विधानसभा क्षेत्र
जांजगीर चाम्पा जिला प्रशासन नवगठित सक्ती जिले के प्रशासनिक क्षेत्र तय कर लिया गया है। नए जिला सक्ती में उपखंड सक्ती की तहसील सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर और उपखंड डभरा की तहसील डभरा सहित कुल 5 तहसीलें शामिल की गई हैं। नव गठित सक्ती जिला में 3 विधानसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है। जिसमे चंद्रपुर, जैजैपुर और सक्ती विधानसभा शामिल हैं।
इन जिलों के सीमाओं से लगती है सक्ती
सक्ती जिले के उत्तर में करतला तहसील (जिला कोरबा), दक्षिण में सारंगढ़ (जिला-रायगढ़), पूर्व में खरसिया (जिला-रायगढ़) और पश्चिम में सारागांव, बम्हनीडीह तहसील (जांजगीर चांपा) है। सक्ती जिले में 02 सब डिवीजन, सक्ती और डभरा हैं। नए जिला सक्ती में मालखरौदा और जैजैपुर प्रस्तावित उपखंड हैं। इसमें 05 तहसीलें सक्ती, डभरा, जैजैपुर, मालखरोदा और नया बाराद्वार के अलावा प्रस्तावित तहसील अड़भार को शामिल किया गया है। वहीं नए जिले में उप तहसील चंद्रपुर, हसौद, भोथिया तथा 4 विकासखंड/ जनपद पंचायत सक्ती, जैजैपुर, मालखरौदा और डभरा शामिल किया गया है।

319 ग्राम पंचायत व 465 गांव
नवगठित शक्ति जिले में 319 ग्राम पंचायत तथा कुल गांव की संख्या 465 है। यहां की कुल पटवारी हल्का 153 तथा कुल राजस्व निरीक्षक मंडल 18 हैं। नवगठित जिला शक्ति की कुल आबादी 6 लाचा 45 हजार 254 है। नए जिला शक्ति में एक नगर पालिका परिषद शक्ति के अलावा पांच नगर पंचायत बाराद्वार जय जयपुर पधार धरावा चंद्रपुर शामिल हैं। इसके अलावा सक्ती व डबरा दो अनुविभाग हैं।
अस्थायी कार्यालय के लिए शासकीय क्रांति कुमार भारती कॉलेज परिसर को चिह्नांकित किया गया है। वहीं जिला कार्यालय भवन के लिए तहसील सक्ती अंतर्गत मुख्य मार्ग NH 49 पर जेठा रेल्वे स्टेशन के पास ग्रामभुरसीडीह एवं सकरेली की संयुक्त रूप से 98.53 एकड़ भूमि को चिह्नांकित किया गया है। नए जिले सक्ती के अंतर्गत 2 नए अनुविभाग जैजेपुर और मालखरौदा प्रस्तावित हैं और साथ ही उप-तहसील चंद्रपुर और हसौद को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा भी सीएम भूपेश बघेल ने की है।

यह होगी जांजगीर चांपा की स्थिति
नया जिला शक्ति बनने के बाद जांजगीर-चांपा जिले में भी काफी बदलाव आ जाएगा। अब जांजगीर-चांपा का कुल क्षेत्रफल घटकर 215687 रह जाएगा। जांजगीर-चांपा में तीन अनु विभाग व 9 तहसील तथा पांच विकासखंड शामिल होंगे। जांजगीर-चांपा में कुल 338 ग्राम पंचायत तथा 450 गांव शामिल होंगे। कुल पटवारी हल्का 177 तथा कुल राजस्व निरीक्षक मंडल 21 होंगे। जांजगीर चांपा की कुल जनसंख्या घटकर 972453 रह जाएगी। वही जांजगीर-चांपा में नगरी निकाय की संख्या 9 होगी।






































