बालोद। जगदगुरु रामन्दाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज 23 मार्च को बालोद में रहेंगे। एक दिवसीय प्रवास के दौरान वे यहां दिव्य प्रवचनों का समागम होगा। दक्षिण पीठाधीश्वर नाणीज धाम रत्नागिरी महाराष्ट्र के स्वामी नरेन्द्राचार्य महाराज चूरगिया मांगलिक भवन धमतरी रोड देवार भाट पहुंचेंगे। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में स्वामीजी का प्रवचन के दर्शन के अलावा लोगों की समस्याओं का समाधान भी करेंगे।
बता दें जगदगुरु रामन्दाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज 10 वर्षों के लंबे अंतराल बाद छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति के प्रभारी राम तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे जगदगुरु श्री के प्रवचन से प्रारम्भ होगा और संध्या 5 बजे तक चलेगा। जगद्गुरु नरेंद्राचार्य जी महाराज सबसे प्रखर और सक्रिय जगदगुरु माने जाते है। इन्होंने एक लाख पैसट हजार से अधिक परिवारों की हिन्दू धर्म में वापसी करवाई है। नरेंद्र महाराज संस्थान द्वारा महाराष्ट्र में 27 एम्बुलेंस की निःशुल्क सेवा चल रही है।
अब तक लगभग 16000 लोगों की जान बचाई जा सकी है।इसके अलावा निःशुल्क पाठशाला ,वैदिक पाठशाला, सामाजिक उपक्रम,अस्पताल, और ब्लड इन नीड जैसे परोपकारी कार्य संचालित किए जाते है। पिछले दिनों महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में जगदगुरु के आव्हान पर हजारों भक्तों ने चिपलून में बाढ़ग्रस्त लोगों को खुले दिल से मदद पहुंचाई और जीवन आवश्यक समान उपलब्ध कराया गया। इनके सेवाकार्यों की लंबी लिस्ट है। आयोजन समिति ने लोगों से अपील की है कि इस एक दिवसीय आध्यात्मिक शिविर में जरूर पहुंचे।