UTTAR PRADESH NEWS. उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने एडीजी से लेकर एसपी स्तर तक के 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव में कई जिलों के पुलिस कप्तानों को भी बदला गया है। बाराबंकी, बस्ती, बलिया, मऊ, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ और जालौन समेत कई जिलों को नए पुलिस अधीक्षक मिले हैं।

इन जिलों में बदले गए पुलिस कप्तान
तबादला सूची के अनुसार रवीना त्यागी को बाराबंकी का एसपी बनाया गया है। ओमवीर सिंह को बस्ती की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि ए राजा बलिया के नए एसपी होंगे। इसी तरह सर्वेश मिश्रा को मऊ का एसपी और विनय कुमार सिंह को गाजीपुर का पुलिस कप्तान बनाया गया है। सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का एसएसपी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पूर्णेन्दु सिंह को बागपत, मधुबन कुमार सिंह को हापुड़ और सुरेश चंद्र रावत को जालौन का एसपी बनाया गया है।

ADG स्तर पर भी अहम बदलाव
वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सतीश गणेश को एडीजी क्राइम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं भगवान स्वरूप एडीजी टेक्निकल के साथ एडीजी क्राइम का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

यशवीर सिंह को जौनपुर की कमान
तबादला सूची में यशवीर सिंह को जौनपुर का एसपी बनाया गया है। वहीं कुंवर ज्ञानंजय सिंह को डीसीपी प्रयागराज और अर्पित विजयवर्गीय को डीसीपी लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।कमलेश बहादुर को एसपी लोक शिकायत बनाया गया है। इसके अलावा कुंवर अनुपम सिंह को पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
संजय कुमार को चौथी वाहिनी प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है। वहीं चिराग जैन को एसपी सिटी बरेली और मानुष पारीक को एसपी सिटी आजमगढ़ की जिम्मेदारी मिली है। आलोक राज नारायण को एडिशनल एसपी मथुरा बनाया गया है।





































