RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में मानसून सीजन के दौरान 30 सितंबर तक औसतन 1165.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों के आधार पर इस अवधि की सामान्य बारिश 1121.7 मिमी है। इस लिहाज से प्रदेश में इस बार 43.5 मिमी यानी 3.9% अधिक बारिश हुई है। हालांकि प्रदेश का औसत सामान्य से ज्यादा रहा, लेकिन जिलों में बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कुछ जिलों में सामान्य से काफी ज्यादा पानी बरसा, जबकि कुछ जिलों में बारिश सामान्य से 20% से ज्यादा कम रही। सामान्य के मुकाबले सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर-रामानुजगंज में दर्ज की गई। जशपुर, बीजापुर, सुकमा और बेमेतरा भी कम बारिश वाले जिलों में शामिल हैं। जशपुर में सामान्य से 20.8%, बीजापुर में 20.3%, सुकमा में 19.2% और बेमेतरा में 19.1% कम बारिश दर्ज की गई।

जिले में 30 सितंबर तक 1556.6 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 925 मिमी है। यानी यहां सामान्य से 68.3% ज्यादा पानी बरसा। रायपुर में भी बारिश सामान्य से अधिक रही। जिले में 1307.4 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य 954.7 मिमी की तुलना में 36.9% ज्यादा है। इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद और नारायणपुर में भी सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। दूसरी ओर, कुछ जिलों में मानसून सामान्य आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सबसे कम बारिश दर्ज हुई। यहां 30 सितंबर तक 1006.8 मिमी पानी बरसा, जबकि सामान्य बारिश 1292.9 मिमी है। यानी जिले में सामान्य की 77.9% बारिश ही हुई और यह सामान्य से 22.1% कम रही।

यहां सामान्य से सबसे ज्यादा बारिश
बलरामपुर-रामानुजगंज: 1556.6 मिमी — सामान्य 925 मिमी — 168.3%
रायपुर: 1307.4 मिमी — सामान्य 954.7 मिमी — 136.9%
सारंगढ़-बिलाईगढ़: 1181.4 मिमी — सामान्य 892.4 मिमी — 132.4%
गरियाबंद: 1463.1 मिमी — सामान्य 1106.4 मिमी — 132.2%
नारायणपुर: 1720.2 मिमी — सामान्य 1360 मिमी — 126.5%

यहां सामान्य से सबसे कम बारिश
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 1006.8 मिमी — सामान्य 1292.9 मिमी — 77.9%
जशपुर: 861.9 मिमी — सामान्य 1087.6 मिमी — 79.2%
बीजापुर: 1516.2 मिमी — सामान्य 1903 मिमी — 79.7%
सुकमा: 1226.3 मिमी — सामान्य 1518.1 मिमी — 80.8%
बेमेतरा: 674.9 मिमी — सामान्य 834.5 मिमी — 80.9%



































