RAIPUR NEWS. अगर आप रायपुर शहर में रहते हैं या बाहर से आ रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक का यह नया अपडेट जरूर पढ़ लें। गणेशोत्सव के उल्लास और बप्पा के दर्शन के लिए उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर के ट्रैफिक प्लान में बड़ा बदलाव किया है। सड़कों पर जाम न लगे और श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन मिल सके, इसके लिए शहर के 19 प्रमुख रास्तों पर भारी वाहनों और 6 रास्तों पर हल्के मालवाहक वाहनों की ‘नो-एंट्री’ लगा दी गई है।
पुलिस कमिश्नर ने मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत यह आदेश जारी किया है। यह नई व्यवस्था 27 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी।

भारी और मध्यम वाहनों के लिए: सुबह 5 से रात 2 बजे तक नो-एंट्री
पुलिस के अनुसार, शहर के रिंग रोड-1 और रिंग रोड-2 से अंदर आने वाले 19 प्रमुख मार्गों पर भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों का प्रवेश सुबह 5 बजे से लेकर रात 2 बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

इन 19 रास्तों पर भूलकर भी न ले जाएं भारी वाहन:
-
तेलीबांधा थाना के सामने चौक
-
केनाल रोड प्रवेश मार्ग (रिंग रोड-1)
-
महावीर नगर चौक (रिंग रोड-1)
-
राजेंद्र नगर चौक (रिंग रोड-1)
-
पचपेड़ीनाका चौक (रिंग रोड-1)
-
संतोषीनगर चौक (रिंग रोड-1)
-
भाठागांव चौक (रिंग रोड-1)
-
कुशालपुर चौक (रिंग रोड-1)
-
रायपुरा चौक (रिंग रोड-1)
-
डीडी नगर प्रवेश मार्ग (रिंग रोड-1)
-
अरिहंत नगर प्रवेश मार्ग (रिंग रोड-1)
-
टाटीबंध चौक
-
हीरापुर टर्निंग (रिंग रोड-2)
-
गोगांव तिराहा (रिंग रोड-2)
-
गोंदवारा तिराहा (रिंग रोड-2)
-
पाटीदार भवन के सामने तक (भनपुरी)
-
विधानसभा रोड (वीआईपी तिराहा)
-
एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे (रिंग रोड-1 से)
-
कचना रेलवे क्रॉसिंग

हल्के मालवाहक वाहनों का समय भी बदला
सिर्फ भारी वाहन ही नहीं, बल्कि पिकअप, टाटा एस (छोटा हाथी) और ऑटो ट्रेलर जैसे हल्के मालवाहक वाहनों के लिए भी स्टेशन और तेलघानीनाका क्षेत्र में प्रतिबंध का समय बढ़ा दिया गया है। पहले इन वाहनों पर शाम 5 बजे से रात 7 बजे तक रोक थी, जिसे अब गणेशोत्सव तक शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक कर दिया गया है।

इन 6 मार्गों पर हल्के मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री:
-
अग्रसेन चौक से भैंसथान मार्ग होते हुए तेलघानीनाका चौक
-
राठौर चौक से तेलघानीनाका चौक
-
फाफाडीह चौक – स्टेशन चौक – तेलघानीनाका चौक
-
चुनाभट्ठी से गुढ़ियारी अंडरब्रिज – नर्मदापारा होते हुए स्टेशन चौक निकास गेट
-
कर्मा चौक रामनगर से रामनगर ब्रिज एवं अंडरब्रिज होते हुए तेलघानीनाका चौक
-
नहरपारा संजय गांधी चौक से स्टेशन गुरुद्वारा की ओर
क्यों लिया गया यह फैसला?
रायपुर में कई बड़ी गणेशोत्सव समितियों ने भव्य पंडाल और आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की हैं। शाम ढलते ही इन्हें देखने के लिए सड़कों पर दर्शकों का सैलाब उमड़ रहा है, जो रात 2 बजे तक जारी रहता है। इसी वजह से जाम की स्थिति बन रही थी। पब्लिक की सुरक्षा और सुविधा के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है।

28 सितंबर से लागू होगी पुरानी व्यवस्था: पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 28 सितंबर 2026 से, यानी गणेशोत्सव खत्म होने के बाद, इन सभी मार्गों पर पहले से लागू पुरानी ट्रैफिक व्यवस्था फिर से प्रभावी हो जाएगी।







































