BILASPUR NEWS.छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में CRPF कैंप से एक जवान की मौत का मामला सामने आया है। भरनी स्थित CRPF कैंप परिसर में जवान का शव पेड़ से लटका मिला, जिसके बाद कैंप में हड़कंप मच गया।

मृतक जवान की पहचान जयप्रकाश गहिर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ओडिशा के बलांगीर जिले का रहने वाला था और भरनी कैंप में CRPF में आरक्षक के पद पर तैनात था।

कैंप परिसर में मिला शव
बताया जा रहा है कि जवान का शव कैंप परिसर में पेड़ पर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जवान के इस कदम के पीछे क्या वजह थी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

जवान की मौत की खबर से उसके सहकर्मियों और परिचितों में शोक का माहौल है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले जवान की किसी से बातचीत या कोई विवाद हुआ था या नहीं।



































