RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर लगातार जारी है। पुलिस और जिला प्रशासन के बाद अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने विभागीय स्तर पर नई पदस्थापना के आदेश जारी करते हुए कुल 122 अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है।

जारी आदेश के अनुसार 66 इंजीनियरों के साथ 56 लिपिकीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना बताया जा रहा है।


इन पदों पर हुआ तबादला
तबादला सूची में एक कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, सहायक कार्यालय अधीक्षक, तकनीकी सहायक, लेखापाल सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

सरकार द्वारा जारी इस सूची के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखें तबादला सूची…









































