रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के चलते कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के तहत जांजगीर-नैला स्टेशन में ऑटो सिग्नलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।

इसी कारण रेलवे ने आज से 3 जुलाई तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इस दौरान 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अधोसंरचना विकास कार्यों को सुरक्षित और निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रभावित ट्रेनों में कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जिनका संचालन अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

रद ट्रेनों की लिस्ट –
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक रायगढ़ व बिलासपुर से चलने वाली 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद रहेगी।
21 जून से 02 जुलाई 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद रहेगी।
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद रहेगी।
21 जून से 02 जुलाई 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद रहेगी।
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद रहेगी।
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद रहेगी।
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद रहेगी।

देरी से चलने वाली गाडी-
01 जुलाई 2026 को कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
गंतव्य से पहले समाप्त व प्रारम्भ होने वाली गाड़ियां-
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।
22 जून से 03 जुलाई 2026 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।






































