TEAM INDIA SQUAD: नई दिल्ली :भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 प्रारूप के लिए भारतीय टीम के नए नेतृत्व की घोषणा कर दी है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है।

इसके साथ ही 15 वर्षीय उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है। इस चयन के साथ वह भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

शनिवार, 6 जून को BCCI मुख्यालय में चयन समिति की बैठक के बाद बोर्ड सचिव देवजित सैकिया ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे, एशियन गेम्स तथा इंडिया-ए के आगामी दौरों के लिए टीमों की घोषणा की।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी के साथ भारतीय टी20 टीम में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। वहीं, सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाले सफल दौर का समापन हो गया है, जिसके दौरान भारत ने टी20 विश्व कप का खिताब भी जीता था। अब चयनकर्ताओं की नजर 2028 टी20 विश्व कप और ओलंपिक खेलों की तैयारियों पर है।
Presenting #TeamIndia‘s T20I squads for the tours of England & Ireland 2026 🇮🇳#ENGvIND | #IREvIND pic.twitter.com/f84kSSAIDf
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और वैभव सूर्यवंशी।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह।

श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए टीम
ध्रुव जुरेल (कप्तान एवं विकेटकीपर), साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, सारांश जैन, गुरनूर बराड़, आकिब नबी, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, एन जगदीशन, अमन मोखाड़े, शेख रशीद और जीशान अंसारी।


































