Liquor Shops Closed कांकेर। शराब प्रेमियों के लिए अहम खबर सामने आई है। नगरपालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के मद्देनजर 30 मई को चारामा क्षेत्र में शराब दुकानें बंद रहेंगी।

इस संबंध में कांकेर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, मतदान दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसके तहत चारामा क्षेत्र की देशी और विदेशी मदिरा दुकानें तथा मदिरा अहाते 30 मई 2026 की शाम 5 बजे से मतदान समाप्ति तक पूरी तरह बंद रहेंगे।

कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह निर्णय लिया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान अवधि के दौरान संबंधित क्षेत्र में शराब के विक्रय और सेवन से जुड़े सभी प्रकार के लेन-देन प्रतिबंधित रहेंगे।




































