(झांसी): उत्तरप्रदेश के झांसी जिले के बुढ़ाई गांव में प्रेम संबंधों के विवाद में प्रेमिका की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। 35 वर्षीय रजनी अहिरवार को उसके प्रेमी रक्षपाल बघेल ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने खून से सनी कुल्हाड़ी के साथ रक्षपाल को गिरफ्तार कर लिया है। 
पूछताछ में रक्षपाल ने कबूल किया कि रजनी उसे पति भूपत को छोड़कर दूसरे शहर में साथ रहने का दबाव बना रही थी। जब वह नहीं माना तो रजनी पुलिस में शिकायत करने की धमकी दे रही थी। इसी बात को लेकर 22 मई की रात करीब 11:45 बजे रजनी ने फोन कर उसे बुलाया। विवाद बढ़ने पर रक्षपाल ने पास रखी कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। 
रजनी का पति भूपत हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता था और कभी-कभी ही घर आता था। रजनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ अकेली रहती थी। करीब आठ महीने से पड़ोस में रहने वाले रक्षपाल (शादीशुदा, चार बेटों का पिता) से उसका प्रेम संबंध था। रक्षपाल ने रजनी को बात करने के लिए मोबाइल फोन भी दिया था। दोनों के घर सिर्फ दो मीटर की दूरी पर थे। 
पुलिस ने सीडीआर विश्लेषण के आधार पर आरोपी को पकड़ा। मामले की जांच थानाध्यक्ष संजीव कटियार की टीम कर रही है।




































