Police Officer Suspended उत्तरप्रदेश :जालौन में तैनात एक हेड कांस्टेबल का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक निजी तिलक समारोह के दौरान बार-बालाओं पर पैसे लुटाते दिखाई दे रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।









































