NEW DELHI NEWS. देशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा को रद्द कर दिया है। पेपर लीक के आरोपों और जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी से यह फैसला लिया गया है। अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी नई तारीखें जल्द घोषित होंगी। मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी गई है।

NTA ने साफ किया है कि पूरे पेपर लीक नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों की जांच करेगी। NTA के मुताबिक, 8 मई 2026 को ही इस मामले से जुड़ी शुरुआती जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दी गई थी। जांच एजेंसियों की रिपोर्ट और सरकार की मंजूरी मिलने के बाद परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया। NTA ने छात्रों को राहत देते हुए कहा है कि दोबारा परीक्षा के लिए नया आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। पहले से भरा गया फॉर्म और चुना गया परीक्षा केंद्र ही मान्य रहेगा।

नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे
छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी
पहले जमा की गई फीस वापस (रिफंड) की जाएगी
री-एग्जाम का पूरा खर्च NTA उठाएगा

अभिभावकों के लिए NTA की ये सलाह
जांच में यह भी सामने आया कि परीक्षा के कुल 720 अंकों में से करीब 600 अंकों के सवाल परीक्षा से दो दिन पहले ही कुछ छात्रों तक पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि केरल के एक मेडिकल कॉलेज में MBBS कर रहे छात्र ने 1 मई को सीकर में अपने दोस्त को यह गेस पेपर भेजा था। बता दें कि 3 मई को आयोजित परीक्षा के बाद राजस्थान में पेपर लीक की आशंका सामने आई थी। जांच में कई छात्रों के पास हाथ से लिखे हुए ‘गेस पेपर’ मिले, जिनके सवाल असली परीक्षा से मेल खाते पाए गए।

छात्रों और अभिभावकों के लिए NTA की सलाह
NTA ने छात्रों और अभिभावकों से अफवाहों से बचने की अपील की है। एजेंसी ने कहा है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जारी जानकारी पर ही भरोसा करें।
सहायता के लिए संपर्क
ईमेल: neet-ug@nta.ac.in
फोन: 011-40759000 / 011-69227700




































