RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय वन सेवा (IFS) के 43 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में अपर मुख्य सचिव स्तर से लेकर कई जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है।

ये हैं प्रमुख बदलाव और नई नियुक्तियां
ऋचा शर्मा (1994): इन्हें अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से स्थानांतरित कर अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग बनाया गया है। साथ ही इन्हें महानिदेशक, ठाकुर प्यारेलाल संस्थान का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
मनोज कुमार पिंगुआ (1994): इन्हें अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुबोध कुमार सिंह (1997): मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के साथ-साथ अब ये प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग तथा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
निहारिका बारिक (1997): इन्हें प्रमुख सचिव, गृह एवं जेल विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
शहला निगार (2001): इन्हें प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग बनाया गया है।
डॉ. रोहित यादव (2002): इन्हें सचिव, वित्त विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है, साथ ही जनसंपर्क विभाग का प्रभार इनके पास बना रहेगा।


इन जिलों को मिले नए कलेक्टर
शासन ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कई जिलों के कलेक्टरों की नई सूची जारी की है।
जिला नए कलेक्टर
कोरिया पुष्पा साहू
बलरामपुर-रामानुजगंज चंदन संजय त्रिपाठी
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही डॉ. संतोष कुमार देवांगन
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर संतन देवी जांगड़े
सारंगढ़-बिलाईगढ़ पद्मिनी भोई साहू
सूरजपुर रेना जमील
बीजापुर विश्वदीप

ये बदलाव भी किए गए
वहीं, संबित मिश्रा (2018) को रायपुर नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। डॉ. कमलप्रीत सिंह को सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग और रीता यादव को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल बनाया गया है। शम्मी आबिदी अब सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगी। मयंक अग्रवाल (IFS) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, चिप्स के पद पर पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपना नया कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।





































