Raipur News रायपुर: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गुढियारी इलाके की निवासी युवती कविता दास ने अपने प्रेमी महफूज खान के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, कविता दास ने महफूज खान के घर पहुंचकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवती को फांसी के फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक वह मृत हो चुकी थी।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। परिवार का कहना है कि कविता और महफूज के बीच प्रेम संबंध थे, जिसके चलते यह घटना हुई।

टिकरापारा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रेमी महफूज खान को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। प्रेम संबंधों से जुड़ी इस घटना में हत्या या आत्महत्या, दोनों ही पहलुओं पर गहन छानबीन की जाएगी।




































