Women Reservation Bill रायपुर: नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के लोकसभा में गिरने के विरोध में भाजपा ने रविवार को राजधानी रायपुर में विशाल जन आक्रोश रैली निकाली। रैली में प्रदेशभर से हजारों महिलाएं शामिल हुईं और विपक्ष खासकर कांग्रेस पर जमकर नारेबाजी की।

रैली बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम से शुरू हुई और सुभाष स्टेडियम पहुंचकर विशाल सभा में बदल गई। रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत कई मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
नारी शक्ति के अधिकारों का अपमान,
कांग्रेस है इसके लिए जिम्मेदार।“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” में कांग्रेस के रुख के विरुद्ध आज नारीशक्ति ने जन-आक्रोश के साथ महिला पदयात्रा की। यह पदयात्रा महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की मजबूत आवाज है।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री… pic.twitter.com/khZAgM4IXZ
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) April 20, 2026

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विपक्ष ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करके अपना असली चेहरा दिखा दिया है। उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा, जिसमें विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

महिलाओं ने रैली के दौरान कांग्रेस और विपक्षी नेताओं के पुतले भी जलाए और अपना गुस्सा जाहिर किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश की महिलाएं इस कृत्य को भूलेंगी नहीं और आने वाले समय में विपक्ष को इसका करारा जवाब देंगी।

जनआक्रोश यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, डिप्टी सीएम अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रूपकुमारी चौधरी, कमलेश जांगड़े और लक्ष्मी वर्मा समेत जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि यह महिलाओं का आक्रोश है और इंडी महागठबंधन महिला विरोधी है।



































