BILASPUR NEWS. भारत रत्न और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचा। इस दौरान उनका परिवार मुंगेली जिले स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व के बम्हनी गांव पहुंचा, जहां उन्होंने बैगा आदिवासी परिवार से मुलाकात की।

इस दौरान सचिन तेंदुलकर की पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया तेंदुलकर ने ग्रामीणों से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने बैगा समुदाय के लोगों के जीवन, रहन-सहन और भाषा शैली को करीब से समझने का प्रयास किया।


परिवार ने गांव में संचालित फुलवारी केंद्र का भी अवलोकन किया और वहां ट्रायबल बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े विषयों पर जानकारी ली।

सूत्रों के अनुसार, तेंदुलकर परिवार मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे इस क्षेत्र में पहुंचा था। उनका यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया। इस दौरान उन्होंने शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का भी भ्रमण किया।





































