Vada Pav Girl : ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित की वैवाहिक जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है। पति युगम गेरा के साथ उनके रिश्ते में काफी समय पहले से दरार आ चुकी है। चंद्रिका इस समय पति से अलग रह रही हैं।

Vada Pav Girl : चंद्रिका दीक्षित ने दावा किया है कि उनके पति युगम गेरा का दो अन्य महिलाओं के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि खुद उनके पति ने उनसे कहा था, “हां, मैं दो-दो औरतों के साथ अय्याशी कर रहा हूं। तू मुझे छोड़ दे। छोड़ती क्यों नहीं है? मैं तुझसे अलग होना चाहता हूं।”

Vada Pav Girl : चंद्रिका ने आगे कहा, “वो मेरा प्यार है। मैं ये नहीं कहूंगी कि वो प्यार था, लेकिन मैं उसकी जिंदगी की सबसे पहली लड़की थी, जिसने उसका हाथ थामा था। मैं उसकी बाइक के पीछे बैठती थी और वो अपनी हर एक बात मुझसे शेयर करता था। लेकिन अब अचानक वो किसी और के साथ अपनी बातें शेयर करने लगा है। मेरे बारे में उन लड़कियों से चर्चा करता है कि मेरी शादी किस कंडीशन में हुई थी।”

चंद्रिका दीक्षित ने एक हैरतअंगेज खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें ‘कॉम्प्रोमाइज’ करने के कई ऑफर मिल चुके हैं। हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि एक बार उन्हें सिर्फ एक रात सोने के बदले 50 लाख रुपये का ऑफर मिला था।

Vada Pav Girl :
चंद्रिका ने कहा, “मैंने बकायदा ईमेल चेक करवाया था। वो एक अच्छा-खासा बिजनेसमैन था। वो मुझे रिजॉर्ट दे रहा था और कह रहा था कि कंडीशन और सिचुएशन आपकी, जगह मेरी। चंद्रिका, मैं आपको 50 लाख ऑफर कर रहा हूं, बाकी आप बताइए।”

उन्होंने बताया कि यह ऑफर प्रोफेशनली ईमेल के जरिए आया था। इसके अलावा कुछ डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने भी उन्हें फोन करके कॉम्प्रोमाइज करने का प्रस्ताव दिया। कोई उन्हें दुबई बुला रहा था। चंद्रिका का दावा है कि ऑफर देने वालों ने साफ कहा कि अगर करियर में आगे बढ़ना है तो ‘कॉम्प्रोमाइज’ तो करना ही पड़ेगा, वरना आगे नहीं बढ़ सकेंगी।






























