Wedding Night : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद एक युवक के सपने उस समय टूट गए जब उसे अपनी पत्नी के बारे में अप्रत्याशित सच्चाई का पता चला। मामला किशनी थाना क्षेत्र का है।

Wedding Night : जानकारी के मुताबिक, किशनी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी 25 मार्च को बिछवां थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद जब दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची, तो परिवार में खुशी का माहौल था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उसका स्वागत किया गया।

Wedding Night :हालांकि, शादी के कुछ ही दिन बाद युवक को ऐसा सच पता चला जिसने उसे और उसके परिवार को हैरान कर दिया। युवक का दावा है कि उसकी पत्नी वास्तव में किन्नर (मंगलामुखी) है। इस खुलासे के बाद घर का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

Wedding Night :
पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल पक्ष ने यह महत्वपूर्ण जानकारी उससे जानबूझकर छुपाई और धोखे से शादी कराई। उसका कहना है कि शादी से पहले इस बारे में कोई भी जानकारी उसे या उसके परिवार को नहीं दी गई थी।

युवक के अनुसार, सच्चाई सामने आने के बाद उसकी पत्नी अपने मायके लौट गई और साथ में शादी में मिले जेवर व नकदी भी ले गई। इसके बाद युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और मामले में कार्रवाई की मांग की।

वहीं, किशनी थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।




































