BJP Leader Viral Video : बिलासपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बिलासपुर दौरे के दौरान भाजपा नेत्री गौरी गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में गौरी गुप्ता सर्किट हाउस में प्रवेश को लेकर पुलिसकर्मियों से तीखी बहस करती दिख रही हैं। यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है।

प्रोटोकॉल पर उठाए सवाल
BJP Leader Viral Video : जानकारी के अनुसार, गौरी गुप्ता सर्किट हाउस के अंदर जाना चाहती थीं, लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए उन्हें रोक लिया। इस बात पर भाजपा नेत्री भड़क गईं और मौके पर ही पुलिसवालों से बहस शुरू कर दी।

देखिए किस तरह बिलासपुर में भाजपा नेत्री मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों से बदसलूकी और गाली गलौच कर रही है और एसपी को भी कुछ नहीं समझ रही।
सत्ता का अहंकार भाजपा नेताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। pic.twitter.com/gyDHeSmH4H
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) March 30, 2026
बहस के दौरान गौरी गुप्ता ने कहा, “एसपी से बात कराओ, एसपी कभी नहीं रोकते। प्रोटोकॉल नहीं जानते क्या? हमारे ही सीएम हैं वो।” उन्होंने अपने पद का हवाला देते हुए नाराजगी जताई। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई घटना
BJP Leader Viral Video : दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को बिलासपुर दौरे पर थे। रिवर व्यू में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे थे। इसी कारण पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत सख्त रखी गई थी और बिना अनुमति किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं थी।

BJP Leader Viral Video : नेता के हस्तक्षेप के बाद मिली एंट्री
लंबी बहस के बाद एक अन्य भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। उनके हस्तक्षेप के बाद ही गौरी गुप्ता को सर्किट हाउस में प्रवेश करने की अनुमति मिली। हालांकि, इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा।




































