JASHPUR NEWS. जशपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिसकर्मियों में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जशपुर के पुलिस कप्तान और डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर यह तबादला आदेश जारी किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ चार थाना प्रभारियों, चार उप-निरीक्षकों (SI) और तीन सहायक उप-निरीक्षकों (ASI) का तबादला किया गया है। पुलिस प्रशासन ने इन सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर आमद देने और कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस विभाग का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए किया गया है।







































