MUMBAI NEWS. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार की एक चार्टर्ड विमान दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार सुबह बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका विमान क्रैश हो गया, जिसमें कुल 5 लोगों की मौत हुई है और हादसे ने राज्य में शोक की लहर फैला दी है। 28 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 8.45 बजे बारामती (पुणे जिला) में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का चार्टर्ड विमान लैंडिंग की कोशिश के दौरान रनवे से फिसल गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस, प्रशासन और राहत दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और बचाव व जांच कार्य जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में अजीत पवार के अलावा उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और विमान स्टाफ शामिल थे, और सभी 5 सवारियों की मौत हो गई है। पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें राज्य के पंचायत चुनावों से जुड़े चार सभाओं को संबोधित करना था। लैंडिंग के दौरान विमान असंतुलित हो गया और नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। DGCA और अधिकारियों ने दुर्घटना की पुष्टि जानकारी दी है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे की सूचना मिलते ही शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले समेत पवार परिवार के सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी घटनास्थल के पास एकत्रित हैं, और दुर्घटना स्थल से मलबा हटाने तथा शवों की पहचान करने के कार्य जारी हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने हादसे पर बयान जारी किया है। सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क कर दुर्घटना की स्थिति और राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली है। राज्य भर में शोक व्यक्त किया जा रहा है और अधिकारियों को दुर्घटना की कारानी कारणों की जांच का निर्देश दिया गया है।




































