KAWARDHA NEWS. कवर्धा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के काफिले में शामिल एक शासकीय वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना सिटी कोतवाली स्थित रेस्ट हाउस के सामने उस समय हुई, जब उपमुख्यमंत्री का काफिला रेस्ट हाउस से दौरे के लिए बाहर निकल रहे थे, इसी दौरान रेस्ट हाउस के गेट के पास हादसा हुआ। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तत्काल घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जब मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की गाड़ी को एक ट्रक ने मारी टक्कर
इसके पहले सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसा मनेद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में हुआ था। जब स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की कार को ट्रक ने सामने से टक्कर मारी। हालांकि इस घटना में मंत्री को किसी तरह की चोट नहीं आई थी। वह पूरी तरह से सुरक्षित रहे, उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसा जिले के चिरमिरी छठ घाट के पास हुआ था।

यह घटना उस समय हुई जब मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थिति महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना करके की। जब वह मंदिर से लौट रहे थे, तभी उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। जब कार ट्रक से टकराई उस समय स्वास्थ्य मंत्री के साथ बाकी लोग भी कार में मौजूद थे।

Chhattisgarh News, Deputy Chief Minister, Deputy Chief Minister Vijay Sharma, hit a biker, injuring two youths, Kawardha News, police are investigating, road accident news, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, vehicle in the convoy of Deputy Chief Minister, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, एक शासकीय वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, कवर्धा, दो युवक गंभीर रूप से घायल




































