INDORE NEWS. आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:02 बजे और सूर्यास्त शाम 05:50 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज आप स्वयं को बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आप किसी नए कार्यक्षेत्र का चयन कर सकते हैं। नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग या सहायता मिल सकती है।
वृषभ
आज मन कुछ अशांत रह सकता है। किसी अपने के कारण मन दुखी हो सकता है। यदि आपने कोई नया कार्य शुरू किया है तो साझेदारों से सतर्क रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव आज आपके हित में नहीं है। पारिवारिक विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा।
मिथुन
आज का दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे और प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

कर्क
आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। पत्नी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में नए सदस्य के आगमन के योग हैं, जिससे वातावरण प्रसन्न रहेगा। पहले किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि छोटी-छोटी बातों पर पारिवारिक नोकझोंक संभव है।
सिंह
स्वास्थ्य को लेकर आज कुछ परेशानी रह सकती है, अस्पताल जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, जिससे कार्य में गिरावट आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे।
कन्या
आज मित्रों से मुलाकात या बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। दोस्तों के साथ टूर की योजना भी बन सकती है। व्यापार में कोई बड़ी डील मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में किसी अपने से जुड़ा दुखद समाचार मिल सकता है।

तुला
आज थोड़ा संभलकर रहें। किसी को सलाह देना भारी पड़ सकता है। यात्रा के योग हैं। व्यापार में कोई बड़ा सहयोगी या पार्टनर मिल सकता है, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में हल्की गिरावट संभव है। पारिवारिक अनबन हो सकती है।
वृश्चिक
आज बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं। पत्नी और बच्चों की सलाह से नया मकान या वाहन खरीदने का विचार बनेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों में उलझ सकते हैं।
धनु
आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना की आशंका है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, मौसमी बीमारियों से बचें। किसी को बड़ी रकम उधार न दें। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। पारिवारिक विवादों से तनाव बढ़ सकता है।

मकर
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य और मानसिक अशांति रह सकती है। पारिवारिक समस्याओं के कारण कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक स्रोत कमजोर होने से चिंता बढ़ेगी। पत्नी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यवश यात्रा संभव है।
कुंभ
आज अधूरे कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव से संबंधित बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगा। पारिवारिक विवादों में कमी आएगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।
मीन
आज आप किसी कार्य को लेकर अत्यधिक उत्साह में रहेंगे, जिससे काम बिगड़ सकता है। आर्थिक नुकसान संभव है। व्यापार में सहयोगियों से आर्थिक मदद मिलेगी, जिससे स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी और दांपत्य संबंध बेहतर होंगे।

पंचांग
सूर्योदय- सुबह 07:02 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:50 बजे
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- अष्टमी
नक्षत्र- उत्तराभाद्रपद
करण- बव और बालव
पक्ष- शुक्ल
योग- वरियान
वार- रविवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 12:08 बजे से 12:50 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- दोपहर 04:26 बजे से 05:10 बजे तक
राहु काल- शाम 04:31 बजे से 05:57 बजे तक
































