JOB NEWS. अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी बैंक में काम करने का अनुभव पाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने देशभर के अलग-अलग राज्यों में अप्रेंटिसशिप के 400 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य अभ्यर्थी तय तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, नियम और शर्तों के लिए उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन जरूर देखें।

बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी इस भर्ती अभियान के तहत कुल 400 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 तय की गई है।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। डिग्री वर्ष 2021 से 2025 के बीच पूरी की गई होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 दिसंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिसशिप भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 800 रुपए, एससी/ एसटी वर्ग को 600 रुपए और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 600 रुपए जमा करना होगा। पीएच वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 400 रुपए तय किया गया है। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल bfsissc.com/boi.php पर जाएं।
- होमपेज पर Apply through NATS Portal लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद जरूरी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।




































