JOB NEWS. सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के 148 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों से पहले किसी कारणवश आवेदन नहीं हो पाया था, उन्हें अब एक और मौका मिला है। भर्ती के तहत संस्कृत, भूगोल, मनोविज्ञान, विधि (लॉ), जियोग्राफी और योगिक साइंस विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग ने प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं।

आवेदक के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर (मास्टर्स) डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-नेट, एसएलईटी या सेट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। मध्य प्रदेश सेट परीक्षा को ही मान्यता दी जाएगी। हालांकि, यूजीसी के निर्धारित नियमों के तहत पीएचडी कर चुके अभ्यर्थियों को नेट/सेट से छूट मिल सकती है। जिन विषयों में नेट या सेट परीक्षा आयोजित नहीं होती, वहां यह शर्त लागू नहीं होगी।

विषयवार रिक्तियां
विज्ञापन संख्या विषय पद
12/2025 संस्कृत 34
13/2025 भूगोल 74
15/2025 मनोविज्ञान (साइकोलॉजी) 10
16/2025 विधि (लॉ) 17
17/2025 जियोग्राफी 10
18/2025 योगिक साइंस 03
कुल 148

भर्ती के लिए जरूरी जानकारियां
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
आयु की गणना हाईस्कूल प्रमाणपत्र में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी।
विभाग उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन
पद असिस्टेंट प्रोफेसर
कुल पद 148
सेवा श्रेणी राजपत्रित द्वितीय श्रेणी
पद की प्रकृति स्थायी
वेतनमान एकेडमिक लेवल-10, ₹57,700 प्रतिमाह
चयन प्रक्रिया ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार
सामान्य एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवार: ₹500
एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं दिव्यांग अभ्यर्थी: ₹250
पोर्टल शुल्क: ₹60 अतिरिक्त

उम्मीदवार MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। सभी विवरण भरने के बाद निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन का प्रिंट सुरक्षित रखना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले संबंधित विषय का विस्तृत विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि पात्रता, आरक्षण, परीक्षा और दस्तावेजों से जुड़ी सभी शर्तों की सही जानकारी मिल सके।






































