INDORE NEWS. आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:02 बजे और सूर्यास्त शाम 05:47 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज के दिन आपके मन में किसी नए कार्य की योजना बनेगी, जिसमें आपके प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में किसी को बड़ी धनराशि उधार देने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने के योग हैं।
वृषभ
आज यात्रा करते समय वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। परिवार में किसी अपने से दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया बड़ा अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
मिथुन
पत्नी और बच्चों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, जिससे मन अशांत रहेगा। क्रोध में कोई बड़ा निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का विरोध झेलना पड़ सकता है। नया मकान या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।

कर्क
आज का दिन शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी। व्यापार में नई डील या समझौता हो सकता है। परिवार के हित में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह
आज वाणी पर संयम रखें, विवाद से दूर रहें अन्यथा अपमान का सामना करना पड़ सकता है। भाई-भतीजों से मतभेद संभव हैं। व्यापार में रुका हुआ धन न मिलने से आर्थिक दबाव रहेगा। कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है।
कन्या
परिवार और बच्चों के साथ बाहर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। नौकरीपेशा लोगों का अधिकारियों से विवाद हो सकता है। परिवार में नए सदस्य के आगमन के योग हैं।

तुला
आज नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन उत्तम है। परिजनों और मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा, जिससे रुका हुआ काम शुरू हो सकेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृश्चिक
आज किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा ऑफर मिलने के संकेत हैं। आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। परिवार में शुभ कार्य होंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
धनु
बड़े निवेश या नए कार्य की शुरुआत सोच-समझकर करें। परिवार में किसी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मकर
मन अशांत रह सकता है। कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से बचें। शेयर बाजार में निवेश सोच-विचार कर करें। मित्रों और परिवार से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।
कुंभ
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे लंबे समय से रुका कार्य पूरा होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। पत्नी और बच्चों के साथ दिन सुखद बीतेगा।
मीन
आज मन प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। माता-पिता तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा अवसर मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के लिए उपहार खरीद सकते हैं।

पंचांग
सूर्योदय- 07:02 बजे
सूर्यास्त- 05:47 बजे
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- सप्तमी
नक्षत्र- पूर्वभाद्रपद
करण- वणिज और विष्टि
पक्ष- शुक्ल
योग- व्यतिपात
वार- शनिवार
शुभ और अशुभ समय
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 12:06 बजे से 12:49 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 08:35 बजे से 09:17 बजे तक
राहु काल- सुबह 9:49 बजे से 11:08 बजे तक

































