INDORE NEWS. आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:02 बजे और सूर्यास्त शाम 05:49 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी कार्य के सिलसिले में बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार व्यवसाय में नई डील या पार्टनरशिप हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं। कोई नया मेहमान घर आ सकता है।
वृषभ
आज का दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे, लेकिन स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। किसी बात को लेकर पारिवारिक मतभेद संभव हैं।
मिथुन
आज परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। नया वाहन या मकान लेने के योग भी बन रहे हैं।

कर्क
आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। किसी विशेष कार्य से यात्रा हो सकती है। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय मिलेगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और कोई महत्वपूर्ण निर्णय परिवार के हित में ले सकते हैं।
सिंह
आज का दिन थोड़ा परेशानियों भरा रह सकता है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें, झूठे आरोप लगने की संभावना है। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस हो सकती है। व्यापार में बदलाव करना आज उचित नहीं है। परिवार में आपसी तनाव की स्थिति बन सकती है।
कन्या
किसी अपने के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। रिश्तेदारों से विवाद संभव है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, जीवनसाथी के स्वास्थ्य की भी चिंता रहेगी। व्यापार में साझेदार से धोखे की आशंका है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

तुला
आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक
आज का दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ कार्य किसी विशेष व्यक्ति की मदद से पूरा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ और नई योजना बनेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा तथा दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
धनु
आज आर्थिक रूप से लाभदायक दिन रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। मौसमी बीमारी हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें।

मकर
आज दिन भागदौड़ भरा रहेगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं, लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। व्यापार में सहयोगियों का साथ मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग संभव है। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
कुंभ
आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। व्यापार में नुकसान की आशंका है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। बड़ा निवेश न करें। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं, वाणी पर संयम रखें।
मीन
आज का दिन शुभ रहेगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य और धार्मिक आयोजन में सहभागिता संभव है।

पंचांग
सूर्योदय- 07:02 बजे
सूर्यास्त- 05:49 बजे
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- पंचमी
नक्षत्र- धनिष्ठा
करण- बालव और कौलव
पक्ष- शुक्ल
योग- वज्र
वार- गुरुवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 12:08 बजे से 12:50 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 10:41 बजे से 11:23 बजे तक
राहु काल- दोपहर 01:49 बजे से 03:10 बजे तक





























