INDORE NEWS. आज पौष मास की अमावस्या तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:00 बजे और सूर्यास्त शाम 05:44 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। व्यापार-व्यवसाय में हानि की स्थिति बन सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं तथा संपत्ति से जुड़े विवाद उभर सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।
वृषभ
आज स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नया कार्य शुरू न करें और बड़े जोखिम से बचें। पारिवारिक जीवन में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई या भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।
मिथुन
आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने का योग है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं। नया वाहन या मकान खरीदने की संभावना है।

कर्क
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। न्यायालय संबंधी मामलों में आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और कोई महत्वपूर्ण निर्णय परिवार हित में ले सकते हैं।
सिंह
लंबी यात्रा के योग हैं, वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस हो सकती है। व्यापार में साझेदार से धोखा मिलने की आशंका है। नया कार्य शुरू करने में बाधाएं आएंगी। परिवार में विरोध की स्थिति बन सकती है तथा पुत्र या भाई से मतभेद बढ़ सकते हैं।
कन्या
आज मन अशांत रहेगा और अज्ञात भय बना रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में हानि के संकेत हैं। किसी अपने के व्यवहार से मन दुखी रहेगा। पारिवारिक वातावरण आपके अनुकूल नहीं रहेगा।

तुला
आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क लाभदायक रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नया वाहन खरीदने की संभावना है।
वृश्चिक
आज का दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से सोचा हुआ कार्य किसी विशेष व्यक्ति की सहायता से पूरा होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। नई कार्ययोजना बनेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
धनु
आज व्यर्थ की उलझनों में फंस सकते हैं। किसी षड्यंत्र से सावधान रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार में रुकावटें आएंगी। किसी अपरिचित को बड़ी धनराशि उधार न दें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है।

मकर
आज मन अशांत रहेगा। किसी अपने से जुड़ा दुखद समाचार मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और लंबी यात्रा से बचें। व्यापार में बड़ा जोखिम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आपके लिए उचित नहीं है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
कुंभ
आज का दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। व्यापार में किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से बड़ी डील या अवसर मिल सकता है। परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे। परिवार के साथ घूमने-फिरने का योग है।
मीन
आज का दिन शानदार रहेगा। जीवन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वाणी पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ और रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है।

पंचांग
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- अमावस्या
नक्षत्र- ज्येष्ठा
करण- चतुष्पाद
पक्ष- कृष्ण
योग- शूल
वार- शुक्रवार
सूर्योदय- सुबह 07:00 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:44 बजे
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 12:03 बजे से 12:48 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 09:12 बजे से 09:55 बजे तक
राहु काल- दोपहर 11:04 बजे से 12:25 बजे तक





























