INDORE NEWS. आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:55 बजे और सूर्यास्त शाम 05:45 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं, इसलिए विशेष ध्यान रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने का मन बनेगा, जिसके लिए किसी व्यक्ति से मुलाकात संभव है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। पुराने कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्न होगा। पत्नी व बच्चों के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ
आज का दिन शुभ रहेगा। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। पत्नी व बच्चों के लिए खरीदारी करेंगे, जिससे पारिवारिक माहौल आनंदमय रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। मन सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। नया वाहन या मकान खरीदने का विचार बनेगा।
मिथुन
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। योजनाबद्ध कार्य पूर्ण होंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट में साझेदारी से आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार के हित में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। नया वाहन खरीदने के योग हैं। पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे।

कर्क
आज मन कुछ उदास रह सकता है। कोई महत्वपूर्ण कार्य अटकने से चिंता रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य व पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, व्यापार में नुकसान संभव है। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। आज कोई बड़ा निर्णय न लें।
सिंह
आज कुछ नया करने की योजना बनेगी, लेकिन आर्थिक स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी। व्यापार में साझेदार से धोखा मिल सकता है, इसलिए जोखिम न लें। संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
कन्या
आज का दिन शुभ रहेगा। किसी पुराने प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आत्मिक प्रसन्नता मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। पुराना निवेश लाभ देगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। पत्नी के लिए खरीदारी और बच्चों के भविष्य से जुड़ा निवेश संभव है।

तुला
आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। किसी निजी कार्य को लेकर उत्साह रहेगा। कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। पारिवारिक मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी व बच्चों के साथ समय सुखद रहेगा।
वृश्चिक
आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट लग सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने से पहले सोच-विचार करें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। किसी को बड़ी रकम उधार देना हानिकारक हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक मतभेद समाप्त होंगे। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
धनु
आज मन में कई शंकाएं रहेंगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी संभव है। पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापार में किसी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। बड़ा निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का विचार बनेगा।

मकर
आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। पत्नी व बच्चों के लिए उपहार खरीद सकते हैं। नई प्रॉपर्टी या वाहन का विचार बनेगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ
आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में किसी अपने का सहयोग मिलेगा। नई प्रॉपर्टी या नए कार्य की शुरुआत संभव है। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। पत्नी से चल रही दूरियां समाप्त होंगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी।
मीन
आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें, थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। आर्थिक चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। आज बड़ा निवेश न करें। प्रॉपर्टी व वाहन के लेन-देन में सावधानी रखें। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:57 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:46 बजे
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- दशमी
नक्षत्र- हस्त
करण- विष्टि
पक्ष- कृष्ण
योग- सौभाग्य
वार- रविवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:54 बजे से 12:48 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- शाम 04:19 बजे से 05:02 बजे तक
राहु काल- शाम 04:26 बजे से 05:45 बजे तक































