AMBIKAPUR NEWS. प्रदेश की स्वास्थ व्यवस्था को लेकर पूर्व स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। दरअसल सुरजपुर जिले के एक पीएचसी के बाहर आदिवासी महिला के प्रसव के मामले पर पूर्व स्वास्थ मंत्री टीएस सिंह देव का बयान दिया है।

सिंहदेव ने कहा कि प्रसव के लिए पहुंची महिला को पीएचसी में ताला लटका मिला, जो सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। सिंहदेव ने कहा कि पीएचसी में 24 इनटू 7 की सुविधा होती है और वहां स्टाफ का न होना चिंताजनक और दुखद है इस घटना को उन्होंने बेहद दुखद बताते हुए सरकार पर हमला बोला है।

राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन रखने पर कटाक्ष
वहीं राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन रखने के मामले को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा की केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है। सिंहदेव ने कहा कि लोक द्वारा चुने हुए नहीं बल्कि अपने द्वारा चुने हुए लोगो को ये लोग लोक का नाम दे रहे हैं। राज्यपाल जनता के द्वारा नहीं बल्कि प्रधानमंत्री और रास्ट्रपति के द्वारा चुने जाते हैं। ऐसे में राज्यपाल एक पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए दिखते हैं।

उन्होंने कहा कि ये अफसोस और शर्म की बात की राज्यपाल के भवन और कार्यालय को लोकभवन कहा जायेगा। सिंहदेव ने कहा कि ये इनकी मानसिकता को दर्शाता है ये चाहते हैं कि देश की व्यवस्था पर सम्पूर्ण रूप से शिकंजा कस लें। ये एक ही सरकार चलाना चाहते हैं जो दिल्ली से चला करेगी। ये अपने चुने हुए लोगों को जहां जहां भेंजेगे उन्हें लोक कहा जायेगा जनता के द्वारा चुने हुए लोगों को नहीं।
जमीन के गाइडलाइन दर में बढ़ोत्तरी को सरकार का तुगलकी फरमान
वहीं जमीन के गाइडलाइन दर में बढ़ोत्तरी को सरकार का तुगलकी फरमान बताते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। सिंह देव ने कहा कि जमीन की गाइडलाइन के दर में वृद्धि करना सरकार का तुगलक्की फरमान है और सरकार जनता से एन केन प्रकारेण वसूली करना चाहती है। सिंह देव ने आरोप लगाया कि सरकार पैसे की उगाही जनता से कर रही है और जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। जमीन की गाइडलाइन में हुई वृद्धि के विरोध में दुर्ग में हुए लाठीजार्ड के मामले को लेकर भी सिंह देव ने सरकार को जमकर घेरा है।

सिंह देव ने कहा कि सरकार के पास अब कुछ नहीं बचा वह जनता को समझाने के बजाय लाठीचार्ज करवा रही है। सिंह देव ने कहा कि भाजपा सरकार की 2 साल की उपलब्धियां यही है जनता के लिए जिस जनता ने भाजपा को 5 साल के लिए मौका दिया वह भाजपा सरकार जनता पर लाठी चार्ज करा रही है।



































