RAIPUR NEWS. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ समेत छह राज्यों के प्रभारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। पार्टी अध्यक्ष ने सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी नियुक्त किया है। अब तक छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहे सचिन पायलट को पंजाब का महासचिव प्रभारी बनाया गया है।

एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शनिवार को जारी आदेश के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का महासचिव प्रभारी बनाया गया है। रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का महासचिव प्रभारी नियुक्त करने के साथ कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।


डॉ. सिरिवेला प्रसाद को महाराष्ट्र और पीवी मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर के योगदान की सराहना की है। मुकुल वासनिक एआईसीसी महासचिव बने रहेंगे।






































