नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में NSUI द्वारा बिलासपुर में विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर रहे थे। Read More
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह ने हाल ही में बस्तर को लेकर जो बयान दिए, वे “झूठ का पुलिंदा” हैं और उन्हें राज्य सरकार की ओर से गलत जानकारी दी गई है। उन्होंने याद दिलाया कि 2022 में खुद अमित शाह ने माना था कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से नक्सली घटनाओं में भारी कमी आई है। Read More
प्रदेश सचिव निवेदिता चटर्जी ने दीपक बैज (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष) को पत्र लिखकर 11 साल की सेवा के बाद भी अवसर न मिलने और उपेक्षा का आरोप लगाया। इस दौरान नवनियुक्त महामंत्री, 3 जिला सचिव और 6 मंडल अध्यक्षों सहित लगभग 10 नेताओं ने इस्तीफा दिया। इस्तीफे देने वाले नेताओं ने परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। Read More
महंगाई के मुद्दे पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपेक्षा से कम कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे थे। इसी बात को लेकर बैठक समाप्त होने के बाद जिला उपाध्यक्ष, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष और एक पार्षद के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और आपसी हाथापाई की नौबत आ गई। Read More
संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस में अभी संगठन सृजन अभियान चल रहा है। इसके तहत विभिन्न रिक्त पदों के भरे जा रहे हैं। ऐसे समय में जिला अध्यक्ष का पद छोड़ना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Read More
दीपक बैज ने बीजेपी संगठन और सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में अब अपने नेताओं की कमी हो गई है, इसलिए कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नेताओं को अहम पद दिए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इससे बीजेपी के पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। Read More
दिल्ली में आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय सलाहकार समिति की बैठक से लौटने के बाद बैज ने बताया कि आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक सलाहकार समिति का गठन किया गया है। इसी तर्ज पर प्रदेश में भी आदिवासी सलाहकार समिति बनाई जाएगी, जो उनके मुद्दों को उठाने और समाधान के लिए कार्य करेगी। Read More
अशरफी ने कहा कि स्थिति यह है कि लोगों को यह तक नहीं बताया जा रहा कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति कब तक सामान्य होगी। इससे आम उपभोक्ताओं में असमंजस और नाराजगी बढ़ रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का असर होटल, ढाबों और छोटे कारोबारियों पर भी पड़ रहा है। Read More
भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी Lakshmi Verma भी निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुनी गईं। इस मौके पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और शुभकामनाएं दीं। Read More
विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की सख्ती के कारण कार्यकर्ताओं को पुतला दहन का पूरा अवसर नहीं मिल सका, लेकिन भारी गहमागहमी के बीच कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। Read More
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सूरजपुर जिले में भी कांग्रेस संगठन में असंतोष देखने को मिला था। यहां संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव समेत 17 पदाधिकारियों ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले अधिकतर नेता पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के समर्थक बताए जा रहे हैं। Read More
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने स्पष्ट किया है कि पार्टी में राज्यसभा उम्मीदवार के नामों पर मंथन जारी है और जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थानीय नेता को राज्यसभा भेजने की मांग उठ रही है, जिसे हाईकमान तक पहुंचा दिया गया है। अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। Read More
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने इन नियुक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधायक दल में नई जिम्मेदारियों के साथ टीम को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि विधानसभा में जनता की आवाज को और बुलंद तरीके से उठाया जाएगा। Read More
बैठक की अध्यक्षता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। Read More
प्रदर्शन में करीब दो हजार लोग शामिल थे। अपर कलेक्टर शिव बनर्जी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए था। Read More
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी ने एक व्यंग्यात्मक कार्टून पोस्ट कर कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और उसके शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। इस कार्टून के जरिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय नेतृत्व के बीच कथित अविश्वास को दर्शाने की कोशिश की गई है। Read More
नगर निगम की सामान्य सभा शुक्रवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। लिंगियाडीह आवास और पट्टे के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने सदन के भीतर और बाहर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लखीराम ऑडिटोरियम के सामने मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक 'चक्काजाम' कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सहित कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ बलवा और रास्ता रोकने का मामला दर्ज किया है। Read More
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव निवेदिता चटर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र सौंपा है। Read More
मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक आज प्रदेश संयोजक उमेश पटेल की उपस्थिति में हुई । बैठक में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक संदीप साहू सहित मनरेगा बचाओ संग्राम समिति से जुड़े कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी मौजूद थे । Read More
केशकाल नगर के बस स्टैंड में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन, जिलाध्यक्ष रवि घोष समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। धान के शॉटेज मामले को लेकर दीपक बैज ने कहा कि अगर बारीकी से जांच की जाए तो नान घोटाले से भी बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है। Read More
SIR में छत्तीसगढ़ में 27 लाख और रायपुर जिले में 5 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटे हैं । इस पर कांग्रेस का बड़ा आरोप है कि रायपुर जिले के 8 विधानसभा में भाजपा फर्जी वोट से जीती है ऐसी स्थिति में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से सवाल किया है कि क्या भाजपा विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाएगा। Read More
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा हाल ही में घोषित जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों के बाद पार्टी के भीतर नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। महासमुंद जिले में कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जफर उल्ला खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। Read More
कांग्रेस में फिर संगठन के अंदरूनी कलह का विस्फोट हुआ है। धमतरी में कांग्रेस संगठन के भीतर विवाद एक बार फिर भड़क उठा है। हालात इस कदर गर्म हो गए हैं कि बात पत्थर से हमला करने के आरोपों तक पहुंच गई है। पीड़ित कार्यकर्ता ने सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। Read More
पूर्व विधायक अमित जोगी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को बचाना है तो मिलकर लड़ना पड़ेगा। अगर मुझे कांग्रेस में आना है सब को एक होना पड़ेगा, तभी हम काम कर सकते हैं। अमित जोगी ने कहा कि गांधी परिवार से मेरा पारिवारिक रिश्ता है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा पार्टी में सब की जरूरत है, लेकिन जिसकी जरूरत नहीं है वह है अमित जोगी। Read More
कांग्रेस ने SIR के लिए विधानसभा प्रभारियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 49 विधानसभा के प्रभारी की सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार पंकज शर्मा रायपुर ग्रामीण, विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम, आकाश तिवारी रायपुर दक्षिण, दीपक दुबे दुर्ग शहर, शैलेश पांडे बिलासपुर और राजकिशोर प्रसाद कोरबा के विधानसभा प्रभारी बनाए गए हैं। Read More
अंबिकापुर में टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस टैलेंट के साथ ही अजय चंद्रकार के बयान और अमित बघेल के छतीसगढ़ियावाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने अजय चंद्राकर को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। टीएस सिंहदेव ने कहा की कभी—कभी लगता है अजय चंद्राकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दूं, लेकिन उनसे मित्रवत व्यवहार है, मगर इतनी हल्की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। अजय चंद्राकार ने टीएस सिंह देव के पास लाइसेंसी बंदूक वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। Read More
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस से निष्कासित आदिवासी नेता और पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने फिर एक बार कांग्रेस और उनके बड़े नेताओं के साथ TS सिंहदेव पर बड़ा कटाक्ष किया है। वृहस्पत सिंह ने कहा कि कांग्रेस भाजपा से कभी नहीं हारती बल्कि निपटो निपटाओ के चक्कर में कांग्रेस को हार मिली है। Read More
राजनांदगांव शहर में कुछ महीने पूर्व एक पटवारी की आईडी हैक कर करोड़ों की जमीन की हेरा फेरी करने का मामला सामने आया था। जिस पर अब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है । वहीं संदिग्ध लोगों से पूछताछ तक नहीं की गई है । इसको लेकर युवा कांग्रेस ने आज कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करने मांग की है। Read More
बस्तर में नक्सलियों के सरेंडर को लेकर सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है । आज छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा कि "नक्सलवाद खत्म हो रहा है, विपक्ष का एजेंडा खत्म हो रहा है। Read More
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के 9वें दिन आज रायपुर शहर जिला अध्यक्ष के लिए आईसीसी के ऑब्जर्वर प्रफुल्ल गुडाडे ने प्रमुख 28 दावेदारों का इंटरव्यू लिया। दावेदारों से पूछा कि वह क्यों अध्यक्ष बनना चाहते हैं,अध्यक्ष बनकर क्या करेंगे? पार्टी के मजबूती के लिए उनके पास क्या प्लानिंग है, साथ उन्होंने उनकी उपलब्धि की भी जानकारी मांगी । Read More