KORBA NEWS: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और प्रताड़ना के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आसिफ खान के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी शादीशुदा जिंदगी में दखल दिया और उसे लगातार परेशान किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

शादी तुड़वाने के बाद शादी का झांसा देने का आरोप
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर महिला की शादी तुड़वाने के बाद उससे शादी करने का भरोसा दिलाया। महिला ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया।

मामले की शिकायत मिलने के बाद बालको थाना पुलिस ने महिला के आरोपों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।





































