JAGDALPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के इतिहास के सबसे दर्दनाक और चर्चित नक्सली हमलों में शामिल झीरम घाटी हत्याकांड मामले में बुधवार, 16 सितंबर को NIA की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने मामले में दोषी ठहराए गए 10 माओवादियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। करीब 13 साल पुराने इस मामले में 5 सितंबर को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था।

अदालत के फैसले के बाद अब झीरम घाटी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों और राजनीतिक दलों की नजर आगे की कानूनी प्रक्रिया पर रहेियों को फांसी की।
10 दोषियों को फांसी की सजा
झीरम कांड मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चला था। सुनवाई के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई। इसके बाद 10 आरोपी मुकदमे का सामना कर रहे थे। अदालत ने सभी 10 को दोषी ठहराने के बाद अब मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

दोषी ठहराए गए आरोपियों में प्रमिला मोडियाम, सुमित्रा पुनेम, मुक्का मांडवी, मड़कामी देवा, कोसा कवासी, आयत मरकाम, बंजामी सेना, चैतू लेकाम, जोगा मड़कामी और महादेव नागा शामिल हैं।

अभियोजन पक्ष ने मामले में वर्ष 2015 में करीब एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। मामले की सुनवाई के दौरान 101 गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए।
25 मई 2013 को दहली थी झीरम घाटी
25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का काफिला जगदलपुर से करीब 42 किलोमीटर दूर NH-30 स्थित झीरम घाटी से गुजर रहा था। इसी दौरान माओवादियों ने काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया।
हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत कुल 32 लोगों की मौत हुई थी, जबकि सुरक्षाबलों और अन्य लोगों समेत कई लोग घायल हुए थे तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष।

इस हमले में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा, पूर्व विधायक उदय मुदलियार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेंद्र शर्मा समेत कई प्रमुख राजनीतिक कार्यकर्ताओं की जान गई थी।
केंद्रीय मंत्री रह चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे। बाद में इलाज के दौरान 11 जून 2013 को में मारे गए प्रमुख नेता उनका निधन हो गया।
झीरम हमले में मारे गए प्रमुख नेता
महेंद्र कर्मा — पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता।
नंद कुमार पटेल — तत्कालीन छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष।
दिनेश पटेल — नंद कुमार पटेल के बेटे।
उदय मुदलियार — कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक।
विद्याचरण शुक्ल — वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री; हमले में घायल होने के बाद इलाज के दौरान निधन।
योगेंद्र शर्मा — कांग्रेस के वरिष्ठ नेता।
झीरम घाटी हमले में 32 लोगों की मौत
झीरम घाटी हमले में जान गंवाने वालों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा पुलिसकर्मी भी शामिल थे। मृतकों की सूची में नंद कुमार पटेल, दिनेश पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार, गोपीचंद माधवानी, विद्याचरण शुक्ल, योगेंद्र शर्मा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता और सुरक्षाकले के बाद फिर गरमीरम मामले में अदालत के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी बयानबाजी तेज हो गई। भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व शासनकाल को लेकर सवाल उठाए। वहीं, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने NIA की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि जांच में बड़े माओवादी चेहरों और कथित साजिशकर्ताओं तक नहीं पहुंचर्मी शामिल थे।






































