NEW DELHI NEWS. दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुधवार देर रात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तय सीमा से बाहर बने अस्थायी निर्माण और अन्य ढांचों को बुलडोजर से हटा दिया। कार्रवाई के दौरान बाहरी हिस्से में लगी फेंसिंग, बैरिकेड्स और वीजा सेक्शन के बाहर बनाए गए शेड समेत कई निर्माण हटाए गए।

इस्लामाबाद की कार्रवाई के दो दिन बाद एक्शन
यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बैरिकेड्स और पार्किंग पोल हटाए जाने की घटना को दो दिन ही हुए हैं। इसके बाद दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर हुई कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

वीजा सेक्शन के बाहर हटाए गए ढांचे
प्रशासनिक टीम ने उच्चायोग की निर्धारित सीमा से बाहर बने निर्माणों पर कार्रवाई की। वीजा सेक्शन के आसपास लगी मेटल फेंसिंग, लोहे के फ्रेम, कॉरुगेटेड रूफिंग और कंक्रीट के ढांचे हटाए गए। कार्रवाई के बाद वीजा सेक्शन के सर्विस काउंटर भी बाहर से स्पष्ट दिखाई देने लगे।

मुख्य इमारत को नहीं पहुंचा नुकसान
कार्रवाई केवल निर्धारित सीमा से बाहर बने अस्थायी और अवैध ढांचों तक सीमित रही। पाकिस्तान हाई कमीशन की मुख्य इमारत, मुख्य प्रवेश द्वार और परिसर की मुख्य दीवारों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

बुलडोजर कार्रवाई के बाद मौके पर मलबा दिखाई दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर अब भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया घटनाक्रम के संदर्भ में भी चर्चा शुरू हो गई है।






































