RAIPUR NEWS. भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ बीजेपी से दो नेताओं को मौका मिला है। इस नई टीम में छत्तीसगढ़ से रुप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।


इसके साथ ही दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संजोजक की कमान सौंपी गई है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इस नई टीम में छत्तीसगढ़ से इस बार कम नेताओं को अममियत दी गई है। पिछली बार की कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, सरोज पांडेय, लता उसेंडी समेत कई नेताओं को महत्व दिया गया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है।


ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी का इस समय पूरा फोकस उत्तर प्रदेश, बिहार , पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य हैं। यूपी में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में वहां के नेताओं पर फोकस किया गया है।












































