PENDRA NEWS. छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने उसके रिश्ते में लगने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पति का लगभग दस वर्ष पूर्व निधन हो चुका है और वह तब से अकेले रह रही है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके रिश्ते में लगने वाले दो देवरों ने अलग-अलग समय पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

गौरेला थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहले मामले में एक आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वहीं दूसरे मामले में दूसरे आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(F) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



































