DURG NEWS. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल ने 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, वैशाली नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा का तबादला कर उन्हें एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, स्क्रैप चोरी मामले की जांच कर रहे अंबर सिंह भारद्वाज को सुपेला थाना का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा, नियंत्रण कक्ष में पदस्थ महेश ध्रुव का एक महीने के भीतर दूसरी बार तबादला किया गया है। उन्हें अब धमधा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

आदेश के मुताबिक, सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव को पुरानी भिलाई थाना की कमान सौंपी गई है। वहीं उपनिरीक्षक रामनारायण ध्रुव को छावनी थाना प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक अमित अंदानी का तबादला स्मृति नगर थाना किया गया है।

एसएसपी द्वारा जारी इस तबादला सूची में कुल 10 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।







































