AGRA NEWS उत्तरप्रदेश : आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक होटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ होटल से बाहर निकलते देख लिया। गुस्से से भरी महिला ने तुरंत दोनों को रोका और सड़क पर ही ताबड़तोड़ पिटाई शुरू कर दी। यह घटना इतनी तीखी हुई कि दोनों महिलाएं बाल खींचकर एक-दूसरे से भिड़ गईं और पूरा इलाका हंगामे से गूंज उठा।

दरअसल यह पूरा मामला टीडीआई मॉल के पीछे स्थित एक होटल के बाहर का है। जानकारी के अनुसार, महिला को अपने पति के होटल में होने की सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंची तो कुछ देर इंतजार के बाद उसने पति को एक युवती के साथ होटल से बाहर निकलते देख लिया। देखते ही पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। उसने सड़क पर दोनों को घेर लिया और पति से सवाल-जवाब शुरू कर दिए। विवाद तेज होते ही पत्नी और युवती के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। गाली-गलौज के बाद दोनों महिलाएं आपस में भिड़ गईं।

पत्नी ने युवती के बाल पकड़कर उसे सड़क पर गिरा दिया और चप्पलों से जमकर पीटा। पति बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दोनों महिलाओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ। काफी देर तक चले इस हंगामे को देखने के लिए राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने मोबाइल पर पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे पत्नी गुस्से में चीख-चीखकर दोनों पर बरस रही है। युवती भी बचाव में हाथ-पैर चला रही थी। हंगामा काफी समय तक चलता रहा। अंत में युवती किसी तरह अपनी स्कूटी लेकर मौके से भाग निकली। पति और पत्नी के बीच विवाद जारी रहा।
UP: आगरा में पति के साथ होटल से बाहर निकलती प्रेमिका को देखकर पत्नी भड़क गई। गुस्साई पत्नी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को घेर लिया और जोरदार हंगामा कर दिया।
तीनो के बीच खूब गाली गलौज हुई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। गुस्साई पत्नी ने प्रेमिका को जमकर पीटा। आसपास भीड़ जुट गई। हंगामे… pic.twitter.com/r8lZEsPok4
— Madan Mohan Soni (@madanmohansoni) June 1, 2026

इस घटना से पूरे ताजगंज इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। लोग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए महिला की हिम्मत की तारीफ भी कर रहे हैं, तो कुछ इसे सार्वजनिक जगह पर हुई इस लड़ाई की निंदा भी कर रहे हैं। हालांकि, अब तक ताजगंज पुलिस को किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत नहीं मिली है और न ही पुलिस ने इस मामले में कोई आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि वीडियो देखकर जांच की जा रही है। अगर कोई शिकायत आती है तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी।



































