Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला का अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध था और पति उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था।

पति को रास्ते से हटाने के लिए महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर साजिश रची। योजना के तहत पति को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश में शव को कार से ले जाकर नहर में फेंक दिया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने युवक के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से सच्चाई का पता लगाया, जिसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते में बाधा बन रहा था। जिससे परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।




































