UP News हरदोई : उत्तर प्रदेश से एक बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने शादी से इनकार करने पर 17 साल की किशोरी के स्तन को अपने दांतों से काट दिया। घटना के बाद अब किशोरी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरी घटना 11 मई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि वो शनिवार को वो अपने चाचा की लड़की की शादी में गई थी। वो शादी से घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान अतुल नाम का लड़का जबरन उठा ले गया।

सुनसान जगह पर ले जाकर पेड़ में बांध दिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान युवती आवाज लगा रही थी, लेकिन पास में उसे बचाने के लिए कोई नहीं था। युवक लगातार उसको शादी के लिए दबाव बना रहा था। रिश्ते में भाई लगने की बात कहने पर गुस्से में उसने पहले मारा-पीटा और फिर उसके प्राइवेट पार्ट काट दिए।

लड़की की मां ने बताया- बेटी को लेकर मैं थाने और चौकी भटकती रही, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। बाद में केवल मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला जिला मुख्यालय से 46 किलोमीटर दूर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र का है।
हरदोई में एकतरफा प्यार में एक युवक ने 17 साल की युवती के दोनों स्तन (निप्पल) काट दिए। युवती ने शादी से इनकार कर दिया था। पीड़िता ने बताया- एक कार्यक्रम से लौटते वक्त युवक ने उसको जबरिया एक सुनसान जगह पर उठा ले गया!
पेड़ से बांधकर शादी का दबाव बनाने लगा। रिश्ते में भाई लगने की… pic.twitter.com/Ni0wK0HJPD
— Srishti Vishwakarma (@Srishtivishwak4) May 17, 2026



































