RAIPUR NEWS. देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा इजाफा हुआ है। सोमवार, 25 मई 2026 सुबह 6 बजे से नई दरें लागू होते ही आम लोगों की जेब पर बोझ और बढ़ गया। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार हो रही बढ़ोतरी ने परिवहन से लेकर रोजमर्रा के खर्च तक पर असर डालना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब ₹102.12 प्रति लीटर हो गया है, जो पहले ₹99.51 था। यानी एक झटके में ₹2.61 की बढ़ोतरी हुई है।वहीं डीजल ₹92.49 से बढ़कर ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गया है। चार बढ़ोतरी के बाद पिछले 10 दिनों में पेट्रोल कुल ₹7.35 और डीजल ₹7.53 प्रति लीटर महंगा हो चुका है। वहीं छत्तीसगढ़ में ₹109 पार हो गया है, जबकि रायपुर में 107 रुपए लीटर पेट्रोल बिक रहा है।

बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है….
15 मई को करीब ₹3 की बढ़ोतरी
19 मई को लगभग 90 पैसे
23 मई को फिर करीब 90 पैसे
और अब 25 मई को फिर बड़ा इजाफा

प्रीमियम फ्यूल भी महंगे
सामान्य पेट्रोल-डीजल ही नहीं, प्रीमियम ईंधनों के दाम भी तेजी से बढ़े हैं।
XP95 अब ₹109.24 प्रति लीटर पहुंच गया है, जो पहले ₹106.63 था।
XG की कीमत ₹97.81 से बढ़कर ₹100.52 प्रति लीटर हो गई है।

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में पेट्रोल ₹109 के पार
ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग में दिखाई दे रहा है। कई जिलों में पेट्रोल ₹109 प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है। राजधानी रायपुर में अब पेट्रोल ₹107.96 प्रति लीटर बिक रहा है। हालांकि राज्य के कई दूरस्थ जिलों में कीमतें इससे कहीं ज्यादा हैं।
नारायणपुर — ₹109.65
जगदलपुर — ₹109.64
दंतेवाड़ा — ₹109.60
बीजापुर — ₹109.59
सरगुजा संभाग में भी बढ़ी कीमतें
जशपुर — ₹109.52
सूरजपुर — ₹109.39
अंबिकापुर — ₹109.09
रायगढ़ — ₹109.30
अन्य प्रमुख शहरों के रेट
दुर्ग — ₹108.29
धमतरी — ₹108.45
महासमुंद — ₹108.64
बिलासपुर — ₹108.65

लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों का असर अब परिवहन किराया, सब्जियों और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी दिखने लगा है। आने वाले दिनों में महंगाई का दबाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।




































