Madhya Pradesh News मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक डॉक्टर की ‘डबल लाइफ’ का भंडाफोड़ हो गया। शामगढ़ का 50 वर्षीय डॉक्टर जुल्फिकार अपनी 40 वर्षीय प्रेमिका का जन्मदिन मनाने मंदसौर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पहुंचा था। वहां उसने कमरा बुक कर केक काटा और रोमांटिक माहौल बनाया, लेकिन अचानक उसकी पत्नी रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंच गई।

पत्नी को काफी समय से पति पर शक था। जैसे ही उसे सूचना मिली, वह सीधे होटल पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलते ही जो दृश्य देखा, उससे उसका गुस्सा फूट पड़ा। पत्नी ने पति को खरी-खोटी सुनाई और फिर प्रेमिका के बाल पकड़कर उसे घसीटना शुरू कर दिया। डॉक्टर अपनी प्रेमिका को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन पत्नी और रिश्तेदारों के आगे उसकी एक न चली। होटल में जमकर हंगामा मच गया।

होटल संचालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में भी डॉक्टर अपनी प्रेमिका का पक्ष लेता नजर आया।

देर रात वह दोबारा होटल पहुंचकर कमरा वापस मांगने लगा और बोला कि दोनों बालिग हैं, अपनी मर्जी से साथ रह सकते हैं। लेकिन होटल संचालक ने कमरा देने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन ले लिए हैं और मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूरा ड्रामा कैद है। यह मामला फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।
होटल के बंद कमरे में प्रेमिका का बर्थडे मना रहा था पति, इतने में पत्नी पहुंच गई. और अपने पति और उसकी प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई की.
खबर के अनुसार, 50 वर्षीय जुल्फिकार अली अपनी 38 वर्षीय प्रेमिका का जन्मदिन मनाने होटल… pic.twitter.com/JhK2jK9wzS
— Priya singh (@priyarajputlive) May 7, 2026





































