RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाद अब दुर्ग और बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू किए जाने की तैयारी शुरू हो सकती है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री Vijay शर्मा ने कहा है कि सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है और मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से इस संबंध में आग्रह किया जाएगा।

डिप्टी सीएम शर्मा ने बताया कि फिलहाल रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू है और आवश्यकता के अनुसार इसका विस्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर और दुर्ग जैसे बड़े शहरों में भी इस व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लंबे समय से पुलिस कमिश्नर प्रणाली की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, क्योंकि छोटे-छोटे मामलों में विभिन्न विभागों के कारण काम लंबित हो जाते थे। कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद प्रशासनिक और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में तेजी आएगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

गौरतलब है की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस प्रशासन के इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव कर राज्य सरकार ने पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू कर दिया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे निरीक्षक महानिरीक्षक (IGP) रैंक के अधिकारी हैं और रायपुर अर्बन पुलिस जिला उनकी कमान में रहेगा।

इस फैसले के साथ रायपुर में पारंपरिक सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) सिस्टम समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने की घोषणा की थी । जिसे बीते 22 January से अमल में ला दिया गया है।



































